फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The seekers practiced yoga in the camp

Kaithal News: शिविर में साधकों ने किया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The seekers practiced yoga in the camp
साधकों को योग करवाते योग सहायक।
कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के विभिन्न वार्डों, पार्कों और नगरों में योग सहायकों की ओर से योगाभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन


कैथल शहर के सेक्टर-20 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में योग सहायक सुनील कुमार और रवि कुमार ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में करीब 50 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरिओम और विनोद मित्तल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


वहीं आरकेएसडी कॉलेज ग्राउंड में योग सहायक संजू आर्य ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल भारद्वाज मौजूद रहे। उपमंडल चीका में योग सहायक संदीप की ओर से योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा पूंडरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां कोच कर्मवीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई और उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


अधिकारियों ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया जा रहा है।

साधकों को योग करवाते योग सहायक।

साधकों को योग करवाते योग सहायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed