फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The secret of water hyacinth in the ponds of Sewan

Kaithal News: सीवन के तालाबों में जलकुंभी का राज

Mon, 18 Nov 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The secret of water hyacinth in the ponds of Sewan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के ज्यादातर तालाबों पर जलकुंभी का राज है। नगर के चारों ओर स्थित तालाबों में जलकुंभी व गंदगी के कारण तालाब भरे रहते हैं। सभी तालाब ओवरफ्लो हैं और इसके कारण से तालाबों का पानी सड़कों व गलियों में आ जाता है।

बारिश के दिनों में खास तौर पर लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही गांव की गंदगी भी तालाबों में उड़ेली जा रही है जिसके कारण से तालाबों का स्वरूप बदल गया है। पहले यह तालाब बहुत काम आते थे। इन्हीं तालाबों का पानी पशुओं के लिए इस्तेमाल होता था। इन्हीं तालाबों के पानी का इस्तेमाल लोग कपड़े आदि धोने के लिए करते थे। इन्हीं तालाबों में बच्चे नहाते थे और तैराकी करते थे और यही तालाब रिचार्ज का काम भी करते थे।
विज्ञापन


इन्हीं तालाबों में मछली पालन भी हुआ करता था, लेकिन अब तालाबों के तलों में पॉलीथिन जमा हो चुके हैं और गंदगी की परत जमी है जिसके कारण पानी रिचार्ज नहीं हो पाता है। गंदगी और जलकुंभी के कारण तालाब का पानी दिखाई तक नहीं देता है और जहां से दिखाई देता है वहां से काला हो चुका है। पहले जब सीवन में ग्राम पंचायती थी तब कई बार ग्राम पंचायत ने तालाबों को साफ करवाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा के तहत तालाबों से जलकुंभी निकलवाई गई है परंतु कुछ ही समय के बाद दोबारा से जलकुंभी पूरे तालाब को कब्जे में ले लेती है। अब सीवन में नगरपालिका है और नगरपालिका की ओर से भी तालाबों की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के सौथा रोड स्थित तालाब, राडा जोहड़, सरकारी अस्पताल रोड पर स्थित तालाब, खंड कार्यालय के सामने मेन रोड पर स्थित तालाब, स्वर्गद्वार मंदिर के पास स्थित तालाब सभी तालाबों में जलकुंभी व गंदगी का वास है।


इसी के कारण मच्छरों व मक्खी को पनपने का सही वातावरण मिलता है और इसी कारण से सर्दी के दिनों में भी नगर से मच्छर समाप्त नहीं हो पाता है। नगर निवासियों ने मांग की है कि सही प्रकार से योजना बनाकर नगर के सभी तालाबों को साफ करवाया जाए, ताकि यह अपने पुराने स्वरूप में लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed