{"_id":"6a53e21a489f40e4820a3d67","slug":"the-sdm-inspected-the-ghaggar-tatyana-gauge-and-flood-prone-areas-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152195-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसडीएम ने घग्गर टटियाना गेज व बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसडीएम ने घग्गर टटियाना गेज व बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा
एसडीएम मनीष कुमार यादव गुहला क्षेत्र में घग्गर का दौरा कर जायजा लेते हुए।
Link Copied
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने रविवार को घग्गर टटियाना गेज व अन्य संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलस्तर, तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और राहत व बचाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित निरीक्षण करने, जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और राहत व बचाव संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने सरोला से खुशहाल माजरा सड़क का निरीक्षण भी किया।
एसडीएम मनीष कुमार यादव गुहला क्षेत्र में घग्गर का दौरा कर जायजा लेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।