फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The scorching sun made people sweat, the mercury crossed 37 degrees.

Kaithal News: चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने, पारा 37 डिग्री के पार

Wed, 15 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun made people sweat, the mercury crossed 37 degrees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में बादल और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह की धूप अब चुभने वाली गर्मी में बदल गई है और इस सीजन में पहली बार तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगी है, जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने

से बच रहे हैं। खासकर दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। हवाओं की रफ्तार घटकर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है, जिससे वातावरण में गर्मी ठहरने लगी है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता, तो तापमान जल्द ही 40 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी उछाल : दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रातें भी गर्म महसूस होने लगी हैं। बढ़ती गर्मी के चलते लोगों ने कूलर और एसी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. अमरिंद्र के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने दोपहर में धूप से बचने, सूती कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed