फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sarpanch of Kichhana was removed from the post

Kaithal News: किच्छाना की सरपंच को पद से हटाया

Fri, 05 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The sarpanch of Kichhana was removed from the post
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन ने किच्छाना गांव की महिला सरपंच सुमन को पद से हटा दिया है। आरोप है कि वह सरपंच पद के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य कर रही थी और दोनों पदों से मानदेय प्राप्त कर रही थी।

ग्राम पंचायत विभाग को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद महिला सरपंच को जवाब देने के लिए सात दिन का नोटिस जारी किया गया लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब न मिलने पर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि महिला सरपंच वास्तव में दोनों विभागों से मानदेय ले रही थी। डीडीपीओ कैथल की ओर से खंड बीडीपीओ को जांच सौंपी गई थी, जिसकी रिपोर्ट में भी यह तथ्य सही पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर महिला को सरपंच पद से हटा दिया।डीडीपीओ रितु लाठर ने बताया कि महिला को एक पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। विभागीय कार्रवाई के तहत उसे सरपंच पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बहुमत वाले पंच को सरपंच नियुक्त करने के लिए कहा

कैथल। प्रशासन ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि किच्छाना गांव के पंचों में से बहुमत वाले पंच को नया सरपंच नियुक्त किया जाए, ताकि ग्राम पंचायत का कामकाज बाधित न हो और विकास कार्य सुचारु रूप से चलते रहें। इस संदर्भ में डीडीपीओ रितु लाठर ने बताया कि इस संबंध में विभाग के पास शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि महिला दोनों जगह से मानदेय ले रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed