फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The responsibility for the drinking water system has been entrusted to the Gram Panchayat and the committee.

Kaithal News: पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व समिति को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The responsibility for the drinking water system has been entrusted to the Gram Panchayat and the committee.
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को गांव भूंसला में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गांव की जल व सीवरेज प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान गांव में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और ग्राम जल व सीवरेज समिति को सौंप दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच संदीप सिंह, ग्राम सचिव मुकेश कुमार और गुहला के खंड संसाधन समन्वयक रघबीर सिंह मौजूद रहे। नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल ने बताया कि अब गांव में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और ग्राम जल व सीवरेज समिति की होगी। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य भी पंचायत और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के स्तर पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम सचिव मुकेश कुमार और खंड संसाधन समन्वयक रघबीर सिंह ने बताया कि व्यवस्था की देखरेख के लिए मिलने वाला बजट सीधे समिति को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम जल व सीवरेज समिति की ओर से गांव में पानी के बिल भी एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पानी का सही उपयोग करें और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पंचायत और समिति का सहयोग करें। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने जल संरक्षण और गांव की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed