फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The red of the district is trapped in danger in Kharkiv

कैथल जिले से लगभग 80 बच्चे हैं यूक्रेन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
The red of the district is trapped in danger in Kharkiv
कैथल। यूक्रेन में जिले से 80 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए वे विदेश में हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इनमें से कितने स्वदेश वापस आ गए, अब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि गिने-चुने बच्चे ही अब तक वापस लौट पाए हैं। अब भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इवानो फ्रेंकविस्ट, कीव और खारकीव में फंसे हुए हैं। कैथल से दो बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे खारकीव में हैं जहां मंगलवार की रात काफी भारी रहने वाली है। इस शहर में लगातार खतरे का सायरन बज रहा है। इससे विद्यार्थी दहशत में हैं।
विज्ञापन

कैथल निवासी रमेश गोयल ने बताया कि पिछले 24 घंटों से उनकी बेटी से संपर्क नहीं हो पाया था। शाम को संदेश मिला कि वह खारकीव से निकलेेगी। उम्मीद है कि वह इस शहर से निकल कर किसी दूसरे शहर में सकुशल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

चंदाना गेट से ही यूक्रेन गई काजल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से बात हुई है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से खारकीव में फंसे बच्चों के लिए ट्रेन चलाई गई है। उनकी बेटी काजल ने बताया कि मंगलवार को कर्फ्यू के कारण वे ट्रेनों में नहीं जा सके। अब शाम को एक ट्रेन आएगी, जिसमें उम्मीद है कि वे लोग खारकीव से लीव शहर तक पहुंचेंगे। जहां से रोमानिया की राजधानी में पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कुल 80 से ज्यादा बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए थे। इनमें से कितने आ चुके हैं, यह अब तब स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि कुल करीब 84 बच्चों की सूची आई है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि कैथल से कितने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed