फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The purpose of the marathon is to create awareness against drug addiction: Umed

Kaithal News: मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता ः उमेद

Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The purpose of the marathon is to create awareness against drug addiction: Umed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम चला रही है। इसके तहत पुलिस ने सोमवार को टीम हेल्पिंग हैंड हरियाणा व टीम हरि का मंच के सहयोग से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

इसमें युवाओं, बच्चों, बुजुर्ग व महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।

इससे पहले मैराथन को जिला सचिवालय से डीएसपी उमेद सिंह व सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ जिला सचिवालय कैथल से शुरू होकर पाडला, धनौरी, उझाना होते हुए नरवाना नवदीप स्टेडियम तक हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर सिंह व चालक संजय दत्त, टीम हेल्पिंग हैंड हरियाणा के तेजेंद्र ढांडा, टीम हरि का मंच के सुभाष चहल, बुधराम टोहाना, शमशेर संधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग ने नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई है और सभी चाहते हैं कि हमारा राज्य नशे से मुक्त हो। नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। युवा वर्ग अपनी शक्ति खेल, पढ़ाई या अन्य कोई देश हित कार्य में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिनके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा, परंतु उनको नशे से बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक पडेगा। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।


उन्होंने कहा कि पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आप पुलिस के साथ साझा करें हमारा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed