{"_id":"6941b7aabf6e368ed908fab6","slug":"the-public-has-rejected-the-congress-party-amarjit-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-803386-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जनता ने कांग्रेस को नकारा ः अमरजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जनता ने कांग्रेस को नकारा ः अमरजीत सिंह
Wed, 17 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। भाजपा के हलका मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस नेताओं को ईवीएम पर ठीकरा फोडऩे की बजाए जनता के बीच जाकर अपने किए पापों पर माफी मांगनी चाहिए। अमरजीत सिंह ने कहा कि जहां जहां पर कांग्रेस जीतती है वहां की ईवीएम को ठीक बताती है और जहां जहां पर हारती है वहां की ईवीएम को खराब बता अपनी खिज उतारने का प्रयास करती है। अमरजीत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने साठ साल के शासन में देश का जो नुकसान किया है, इसके नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मलिका अर्जुन खडग़े को अब उस किए की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अमरजीत ने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों में कोई दम नहीं है। संवाद
विज्ञापन