{"_id":"6824f367c35772dc3207ee1c","slug":"the-ponds-of-sewan-are-full-of-water-hyacinth-dirt-and-garbage-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647015-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन के तालाबों में जलकुंभी, गंदगी और कचरे की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन के तालाबों में जलकुंभी, गंदगी और कचरे की भरमार
Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर के तालाबों में जलकुंभी, कचरे और गंदगी की भरमार दिखती है। गर्मी में मच्छरों की बढ़ती संख्या और पानी की दुर्गंध ने स्थानीय लोगों को परेशान कर रखा है। नगर पालिका के गठन को चार साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक तालाबों की समुचित सफाई नहीं हो सकी है।
नगर के लोगों का कहना है कि हर बार सफाई की बात पर निविदा सूचना जारी होने की प्रक्रिया का हवाला दिया जाता है। कभी कहा जाता है कि टेंडर लगना है तो कभी वर्क ऑर्डर आना बाकी है। इस चक्कर में तालाबों की दशा जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यहां पंचायत की व्यवस्था थी, तब समय-समय पर मनरेगा जैसी योजनाओं के तहत तालाबों की साफ-सफाई हो जाती थी। साथ ही श्रमिकों को रोजगार भी मिलता था। अब नगर पालिका में हर काम औपचारिकताओं से घिर गया है, जिससे जमीनी काम पीछे छूटते जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव को लगभग दो माह हो चुके हैं और सीवन को नई छोटी सरकार मिल चुकी है। सीवन की जनता को अब उम्मीद है कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े तालाबों की सफाई का काम शुरू होगा। तालाबों में फैली जलकुंभी, गंदगी और मच्छरों की भरमार से नगरवासी परेशान हैं।
यदि समय रहते इन पर ध्यान न दिया गया तो मच्छरजनित रोगों और गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नगर के कई नागरिकों ने अपील की है कि नगर पालिका तालाबों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दे और जल्द से जल्द ज़रूरी कदम उठाए जाएं, ताकि इन ऐतिहासिक जलस्रोतों को फिर से उनके पुराने रूप में देखा जा सके।
सफाई के लिए 34.80 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार
नगर के विभिन्न तालाबों की सफाई और सुंदरीकरण के लिए कार्य योजनाएं तैयार कर ली गई हैं और शीघ्र ही इन पर कार्य आरंभ किया जाएगा। बाबा नगर रोड पर स्थित तालाब की सफाई के लिए 34 लाख 80 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सौथा रोड स्थित तालाब की सफाई के लिए भी योजना बनाई गई है। इस तालाब का पानी पंप के माध्यम से एसटीपी में डाला जाएगा, जिसके बाद तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा, ताकि वह एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त, नगरपालिका कार्यालय के सामने में रोड पर स्थित तालाब की भी सफाई की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त कैथल को पत्र लिखा गया है। यदि मनरेगा के तहत श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाती है, तो इस तालाब की सफाई का कार्य भी शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा। -हेमलता सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष