फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The police personnel sat on a dharna due to non-dispatch after the leave was approved

Kaithal News: छुट्टी मंजूर होने के बाद रवानगी न होने पर पुलिस कर्मचारी धरने पर बैठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The police personnel sat on a dharna due to non-dispatch after the leave was approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी छुट्टी मंजूर होने के बावजूद रवानगी न होने पर लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गया। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारी को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी ने छुट्टी मंजूर नहीं होने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी। इसके बाद आनन फानन में पुलिस विभाग ने कर्मचारी की रवानगी कर दी।
पुलिसकर्मी नरेंद्र ने बताया कि उसकी ड्यूटी कलायत में थी। उसकी टटियाना नाका पर ड्यूटी लगा दी गई थी। उसके मकान की दीवार गिरी हुई है। उसने ठीक करवाने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन किया था। सोमवार को छुट्टी मंजूर हो गई थी। इसके बाद ओएचसी राजेश कुमार से बार-बार रवानगी करने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन उसकी रवानगी नहीं हो रही थी। इसके बाद वह बच्चों सहित लघु सचिवालय के गेट पर धरना देने के लिए मजबूर हो गया। रात को ड्यूटी करता हूं। दिन में ओएचसी से रवानगी के लिए गुहार लगाता हूं। इसके बाद रवानगी कागजों में उलझी हुई है। पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उसको छुट्टी के लिए मजबूर होकर रोष जताना पड़ा।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था उसके बाद पुलिस कर्मचारी की रवानगी करवा दी है। उसे छुट्टी पर भेज दिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed