फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The person living in live-in relation had killed the girl by hitting a brick on her head

लिव इन रिलेशन में रह रहे व्यक्ति ने सिर पर ईंट मारकर की थी युवती की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The person living in live-in relation had killed the girl by hitting a brick on her head
कैथल। गत 11 मार्च को एक कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही सिर पर ईंट मारकर की थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अब संगरूर के कडैल निवासी आरोपी मेजर को फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव निवासी महिला का शव गत 11 मार्च को शुगर मिल कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान में मिला था। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। बाद में युवती की पहचान हुई। युवती परिजनों को मुंबई जाने की बात कहकर करीब दो माह से लापता थी। इसी कारण परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत ने सीआईए वन परिसर में मीडिया से बातचीत में अब तक की जांच का ब्योरा दिया जिसमें डीएसपी ने बताया कि 11 मार्च को मिले गांव निवासी युवती के शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। उसके फोन की डिटेल से पुलिस को अहम सुराग मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने अब संगरूर के कडैल निवासी आरोपी मेजर को गिरफ्तार किया है। उसे पटना रेलवे स्टेशन से काबू किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों इसी मकान में वे लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इसी बीच रीना के पास काफी फोन आते थे। जिस कारण उसे उस पर शक हो गया। साथ ही रीना उससे रुपयों की भी मांग करती थी। इसी कारण उसने सिर में ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। वह उसके शव को कमरे में बंद कर भाग गया था। इसके बाद वह यहां की जानकारी किसी न किसी से लेता रहा। पुलिस ने उसकी फोन कॉल के आधार पर ही उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चार महीने पहले मिले थे
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी व मृतक महिला चार महीने पहले में मिले थे। उसकी मुंह बोली बहन ने आरोपी से मिलवाया था। मुंहबोली बहन ने कहा था कि दोनों की शादी करवा देंगे। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।

पहले भी हत्या कर चुका है आरोपी
डीएसपी ने बताया कि आरोपी मेजर सिंह के खिलाफ थाना सरदूलगढ़ पंजाब में हत्या व रेप से संबंधित मामला दर्ज है। जिसमें उस पर एक महिला की हत्या का आरोप है। इस मामले में आरोपी को 20 साल की सजा हो चुकी है। 2011 से वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था लेकिन वर्ष 2019 में मिली पैरोल के बाद से वह वापस जेल में नहीं गया जबकि उसके मामा का लड़का उसी मामले में सजा काट रहा है। वापस जेल न जाने पर उसे न्यायालय द्वारा भगोड़ा भी करार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed