फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The people of Amargarh are struggling daily with potholes and mud.

Kaithal News: गड्ढों-कीचड़ में रोजाना जूझ रहे अमरगढ़ के लोग

Wed, 01 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The people of Amargarh are struggling daily with potholes and mud.
अमरगढ़ कालोनी में सड़क का दृश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर की अमरगढ़ कॉलोनी में सड़क उखाड़े जाने के बाद उसे दोबारा नहीं बनाया गया, जिससे कॉलोनीवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। संबंधित विभाग ने कुछ समय पहले सड़क निर्माण के नाम पर इसे उखाड़ा था, लेकिन इसके बाद से काम अधूरा छोड़ दिया गया।

सड़क अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। कॉलोनी निवासी सुरेश और जगदीश ने बताया कि पहले सड़क ठीक-ठाक थी और आवागमन में कोई खास परेशानी नहीं थी, लेकिन विभाग ने इसे उखाड़कर छोड़ दिया और फिर काम शुरू ही नहीं किया।
विज्ञापन


रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसल चुके हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी सुनीता देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

व्यापार पर भी पड़ रहा असर : स्थानीय दुकानदार सुमीत सोनी और राकेश का कहना है कि सड़क की खराब हालत का असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक इस रास्ते से आने से बचते हैं, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है।


सोंगरी निवासी सुमीत ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और हर समय हादसे का डर बना रहता है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अमरगढ़ कॉलोनी के लोग उखड़ी सड़क के कारण रोजाना परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed