{"_id":"618ff6ce5ca08836082e4293","slug":"the-old-man-came-under-the-grip-of-the-train-engine-died-kaithal-news-knl894833194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल के इंजन की चपेट में आया बुर्जुग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल के इंजन की चपेट में आया बुर्जुग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह करनाल रोड रेलवे फाटक के निकट एक रेल इंजन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जींद से कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन से एक रेल इंजन गुजरा। इसी बीच करनाल रेलवे फाटक के निकट एक बुजुर्ग इंजन की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। बाद में इस बुजुर्ग की पहचान सुभाष नगर निवासी बलवान सिंह के रुप में हुई। छानबीन में पता चला कि मृतक बीमारी के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजन चंडीगढ़ लेकर जाने वाले थे, रेल के इंजन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। बेटे नरेश व सुरेश के ब्याज दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी चौकी के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। नियमानुसार कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।