फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The objective of Vasudhaiva Kutumbakam is sustainable development: Dr. Rahul

वसुधैव कुटुंबकम का उद्देश्य है सतत विकास : डॉ. राहुल

Wed, 25 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The objective of Vasudhaiva Kutumbakam is sustainable development: Dr. Rahul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में मल्टी डिसिप्लिनरी एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ग्लोबल ट्रेंड्स, चैलेंजिंग एंड अपॉर्चुनिटी विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. राहुल सिंह मोर ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का उद्देश्य विश्व का सतत विकास ही है।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व के सतत विकास के लिए सबको गुणात्मक एवं रोजगारपूरक शिक्षा देना संपूर्ण विश्व के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, जिसका सामना विश्व स्तर पर कुशल रणनीति बनाकर ही किया जा सकता है। इसका प्रयास शोधार्थियों को अपने-अपने रिसर्च के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए आयोजक टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. राहुल सिंह मोर ने कहा कि हमारा देश शुरू से ही वसुधैव कुटुंबकम का नारा देता रहा है, जिसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व का सतत

विकास है। इस नारे को साकार करने के लिए हम सभी को व्यावहारिक प्रयास करने होंगे। तभी विश्व का हर नागरिक अपने जीवन मूल्य को सही तरीके से हासिल कर पाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया डीन ऑफ एकेडमिक्स प्रोफेसर आर.के. गुप्ता, विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर मंजीत जाखड़, डीन ऑफ कॉमर्स रेखा गुप्ता विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार , डीन ऑफ लॉ डॉक्टर सुरेंद्र कल्याण, डीन ऑफ फार्मेसी डॉ राजीव, डॉ. एकता चहल, डॉ. सुमन भुक्कल, डॉ.एकता मुकेश राणा, डॉ. रविंद्र पांडे, डॉ. महेंद्र मुंडे, डॉ.अमृता सोनी, डॉ. रवि गहलावलत, डॉ.अनिल दहिया, डॉ. ऋषिका भारद्वाज, डॉ.आराधना, डॉ. राजेश पांडे, डॉ. विक्रांत, दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed