{"_id":"6233869af9643f7a0928af73","slug":"the-number-of-girls-in-schools-is-higher-than-that-of-boys-kaithal-news-knl1021888118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम के समय हुआ होलिका दहन, लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम के समय हुआ होलिका दहन, लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना की
विज्ञापन
वीरवार को जिलेभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व लोगों ने होलिका पूजन किया। शहर में मॉडल टाउन, हुडा सेक्टर 19, अमरगढ़ गामड़ी, चंदाना गेट, प्रताप गेट सहित शहर में अनेकों जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को जिलेभर में फाग का पर्व मनाया जाएगा।
कैथल। बाल उपवन आश्रम के बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। इसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, एंव बाल उपवन के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर बाल उपवन आश्रम एवं दत्तक ग्रहण एजेंसी में रह रहे बच्चों को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल उपवन आश्रम के संस्थापक रवि भूषण गर्ग ने किया। गर्ग ने आश्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। गर्ग बताया कि होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होली को रंगोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग सभी बुराई को भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगाते है। बच्चे और युवा रंगों से खेलते है और घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राणा बसंल ने बताया कि यह त्योहार लोगों में प्यार और भाईचारे की भावना को उत्पन्न करता है। इस दिन सभी को मिलकर होली का त्योहार मनाना चाहिए। होली का त्योहार मनाने की पीछे प्रहलाद व हिरण्य कश्यप की पौराणिक कथा है। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। बच्चों के लिए खिलौने एवं खाने के लिए सामान भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राणा बंसल, राजेश, अजूं जिंदल, कुमारी कोमल, प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल शर्मा, राजबीर, अमरजीत, रविंद्र, सुरेश व अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कैथल। जन विकास सेवा समिति कैथल के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर करनाल रोड में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में जन विकास सेवा समिति के सभी सदस्य व उनके लगभग 100 परिवारों की महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। ये परिवार कैथल में पूर्वांचल परिवारों के नाम से विख्यात है। समिति की ओर से राम प्रताप गुप्ता को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पारिवारिक होली मिलन समारोह में रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि होली ही एक ऐसा रंग बिरंगा त्योहार है, जिसे हर समाज व धर्म के लोग पूरे उत्साह से मनाते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार से सीख लेते हुए हमें भी अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर समिति के प्रधान डॉ. बीएन शास्त्री, उप प्रधान डॉ. जयकृष्ण, महासचिव डॉ. रविंद्र कुमार शास्त्री, सचिव डॉ. सदन राय, कोषाध्यक्ष राजन शास्त्री, अशोक कुमार शाह, साहिल अहमद, चंदेश्वर चौधरी व दशा राम मोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैथल। नरड़ांचल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ में होली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नैन ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं देशवासियों को होली व फाग की हार्दिक शुभकामनाएं दी। नैन ने बताया कि यह त्योहार हमें भाईचारे के बंधन में बांधता है। इस दिन हमें आपस में अपने लड़ाई झगड़े बुलाकर आपस में भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला धौंस में होले के अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता करवाई गई। छोटे बच्चों ने विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए अपने भावों को उजागर किया। यह प्रतियोगिता मुख्य शिक्षक दलबीर सिंह की अगुवाई में करवाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मिस्टी ने, द्वितीय मोनिका व तृतीय स्थान दिव्यांशी ने प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षक अनिल कुमार ने बच्चों को होली त्योहार के बारे में विस्तार से बताया।
कैथल। न्यूटन पब्लिक स्कूल में होली उत्सव व विदाई पार्टी मनाई गई। 11वीं कक्षा ने 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुजों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। 12वीं के छात्रों ने अपने शिक्षकों पर टाइटल बनाए एवं स्मृति चिह्न दिए। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों ने भाग लिया। मंच संचालन 11वीं की छात्रा खुशी व पूजा ने किया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण प्रजापति एवं प्रधानाचार्या रेखा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में तमन्ना, गुरप्रीत, नीलम, अंजली, अश्विन, रोहित, राहुल, नवीन, अमन, गौरव, जितेंद्र व नीरज ने सहयोग किया। इस अवसर पर साक्षी, सुनीता, याचिका, मनीषा, सरोज, निशा, अमन, मनजीत व मनप्रीत मौजूद रही।
कैथल। कम्यूनिटी लायजन ग्रुप ने वीरवार को होली का पर्व मनाया। सभी सदस्यों ने फूलों से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। सीएलजी इंचार्ज रलदूराम ने कहा कि यह त्योहार उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ आपसी भाइचारे के रूप में मनाया जाता है। होली में रंग गुलाल उड़ाने के साथ जल की महत्ता को भी ध्यान में रखना जरूरी है। पानी को व्यर्थ में नहीं बहना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के शुभ अवसर पर अक्सर लोग नशे करके हुड़दंग बाजी करते हैं। यह हमारी भारतीय संस्कृति के बिल्कुल विरुद्ध है। इस अवसर पर संत लाल, श्याम बहादुर खुरानिया, महेंद्र पाल धानिया, त्रिलोकचंद गुप्ता, सुखदीप वालिया, पीतांबर राणा व जसवंत मौजूद रहे।
सीवन। नगर में होली के त्योहार की धूम देखने को मिली। बाजार होली के रंगों और पिचकारियों से सजे हुए थे। युवाओं में खास तौर पर होली को लेकर उत्साह नजर आया। स्कूलों में जाने वाले बच्चों स्कूल से आते हुए होली के रंगों से रंगे हुए थे। उन्होंने स्कूलों में ही और स्कूल से आते हुए होली मनाई। सायं के समय रामलीला मैदान और स्वर्ग द्वार मंदिर के सामने चौक में होलिका दहन किया गया। लोगों ने फलों का भोग लगाकर माथा टेका और मन्नत मांगी। शाम के समय होलिका दहन किया गया।
लाला जय भगवान गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला पाई में गरीब बच्चों के साथ होली मनाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण गोयल ने गरीब कन्याओं को ड्रेस वितरित की। रंग गुलाल के साथ बच्चों के बीच में होली महोत्सव मनाया। गोयल ने बच्चों को होली त्योहार की पौराणिक कथा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल मुखिया कमलेश रानी, मास्टर सुरेश, रणधीर, सुखविंदर, सुनीता, नीलम, समाज सेविका देवी, संस्था सदस्य प्रवीन गोयल, मास्टर सतीश कुमार, मास्टर कृष्ण चंद, बाबा व मास्टर राममेहर रोहिला मौजूद थे।