{"_id":"67f825b82db09df06009d8cf","slug":"the-new-culvert-started-getting-damaged-people-are-angry-kaithal-news-c-245-1-kht1005-130456-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्षतिग्रस्त होने लगी नई पुलिया, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्षतिग्रस्त होने लगी नई पुलिया, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। महाराणा प्रताप चौक के पास गली के मोड़ पर बनाई गई पुलिया निर्माण पर नगरवासियों ने सवाल खड़े किए हैं। ठेकेदार पर निर्माण कार्य के दौरान अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। कुलदीप कुमार, विजयपाल, अशोक कुमार आदि ने बताया कि बुधवार को ही नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में ठेकेदार की ओर से पुलिया का निर्माण किया है।
हैरानी की बात है कि नपा प्रशासन की देखरेख में हुए निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा पुलिया के लेंटर की मोटाई बेहद कम रखी गई, जिस कारण वह दो दिन में ही क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई है। उनका कहना है कि श्री कपिल मुनि रोड से हाईवे को जोड़ने वाली यह मुख्य गली है। इसमें से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।
कई बार तो भारी वाहन भी यहां से गुजरते हैं। लेंटर मोटाई कम होने के कारण आने वाले समय में पुलिया का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होना तय है, जिस कारण दुर्घटना का भी अंदेशा बना है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से पारदर्शिता से पुलिया का निर्माण करवाए जाने की मांग की है। नगर पालिका जेई संजीव धीमान ने बताया कि पुलिया निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। मजबूती से पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।