{"_id":"68a0eb60dabc80313b04fa18","slug":"the-name-of-the-road-named-after-freedom-fighter-mani-ram-goyat-has-been-removed-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136383-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वतंत्रता सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर लगी सड़क का नाम मिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वतंत्रता सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर लगी सड़क का नाम मिटाया
Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
127 कैथल। नरड़ में कुछ शरारती तत्वों ने मिटाया स्वतंत्रता सेनानी का नाम। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश आजादी के अमर बलिदानियों को याद कर रहा था, वहीं जिले के गांव नरड़ में कुछ शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फ़ौज के वीर सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर लगी सड़क के नामपट्ट को ही मिटा दिया।
स्थानीय लोगों ने इसे स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्र भावना का अपमान बताया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मनी राम गोयत के बेटे कर्म सिंह गोयत ने पुलिस अधीक्षक कैथल को दी शिकायत में कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और सड़क के नामपट्ट को पुनः सही रूप में स्थापित किया जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु गांव में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही जिला प्रशासन ने नरड़ मार्ग का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर किया था और वहां शिला पट्ट भी लगाया था।