{"_id":"695ae54e65841d98fc0cb714","slug":"the-murder-was-strangled-48-hours-before-the-body-was-found-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143138-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शव मिलने से 48 घंटे पहले गला दबाकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शव मिलने से 48 घंटे पहले गला दबाकर की गई थी हत्या
Mon, 05 Jan 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के शीला खेड़ा ड्रेन के पास 30 दिसंबर को सूटकेस में मिले शव मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम में खुलासा किया है कि शव मिलने के करीब 48 घंटे पहले युवती की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को सूटकेस में डाला गया। महिला के ब्लड व डीएनए जांच के लिए नमूने मधुबन लैब में भेजे हैं, जिनके बाद यह पता लग पाएगा कि महिला को हत्या से पहले कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।
डीएनए जांच के लिए भी बोन मेरो के सैंपल भेजे गए हैं, जिनके आधार पर महिला की पहचान करने में आसानी हो सकेगी। अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर सचिन मांडले ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान यही सामने आया है कि जिस समय महिला का शव बरामद हुआ, उससे करीब 48 घंटे पहले उसकी हत्या की गई थी। महिला की उम्र 30-35 वर्ष तक मालूम होती है। संवाद