{"_id":"613a495f8ebc3e743c1e4d61","slug":"the-mp-kept-giving-speeches-and-the-youth-kept-dancing-on-the-dj-outside-kaithal-news-knl82684870","type":"story","status":"publish","title_hn":"The MP kept giving speeches and the youth kept dancing on the DJ outside.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The MP kept giving speeches and the youth kept dancing on the DJ outside.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज की ओर से आयोजित सम्राट मिहिरभोज जयंती समारोह में पहुंचे सांसद नायब सैनी के भाषण के दौरान गुर्जर समाज के युवाओं ने डीजे चलाकर उनके भाषण की अनदेखी की। सांसद भाषण देते रहे, युवा कार्यक्रम के बाहर सड़क पर तीन-तीन डीजे ऊंची आवाज में चलाकर नाचते रहे। कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्यों ने उन्हें कई बार रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं मानें और सांसद का भाषण खत्म होने तक डीजे चलता रहा।
कार्यक्रम के बीच में युवा अमित आर्य की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में युवा सम्राट मिहिर भोज जयंती में पहुंचे थे। मंच पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम गुर्जर, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, मनीष कठवाड़ सहित समाज के कई बड़े नेता मौजूद थे। अमित आर्य की अगुवाई में युवा कार्यक्रम में पहुंच कर नीचे ही बैठ गए। इसके बाद जैसे ही मुख्य वक्ता के तौर पर बोलने के लिए सांसद नायब सैनी खड़े हुए। उसी समय अमित आर्य व उनके साथ आए युवा खड़े होकर पंडाल से बाहर निकल गए और सड़क पर जाकर डीजे चलवा दिया। लेकिन समाज के मौजिज व अन्य लोग पहले की तरह से पंडाल में बैठे रहे और सांसद का भाषण सुनते रहे।
सांसद का भाषण चलता रहा, बाहर डीजे में ऊंची आवाज में जोशिले, देशभक्ति गीत चलाकर युवाओं ने नाचना शुरू कर दिया। सांसद ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया और अपना भाषण पूरा किया। लेकिन जब तक उनका भाषण चला, तब तक डीजे रुक-रुक कर चलते रहे। आयोजन समिति सदस्यों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं मानें।
विज्ञापन
बाद में कार्यक्रम समाप्ति उपरांत युवाओं की धर्मशाला में ही बैठक हुई। जिसमें आरकेएसडी छात्र गुट के प्रधान मामड़ा गुर्जर भी पहुंच गए। उन्होंने अमित आर्य व अन्य युवाओं को कहा कि सांसद को पूरे समाज ने आमंत्रित किया था। उनके भाषण में ऐसा नहीं करना चाहिए था। पूरा सैनी समाज गुर्जर समाज के साथ खड़ा रहा है। इस पर अमित आर्य ने कहा कि उनका मकसद सांसद का अपमान करने का नहीं था। यदि किसी को लगा है कि उन्होंने सांसद का अपमान किया है, वे माफी मांगने को तैयार हैं। लेकिन उन्हें मंच पर बोलने की अनुमति न मिलने से युवाओं में नाराजगी थी। साथ ही सात साल से वे मांग कर रहे हैं कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित की जाए। यह आज तक स्थापित नहीं हुई है।
इस संबंध में धर्मशाला के प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि कुछ युवाओं ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास किया। उन्हें समझाया जाएगा। युवाओं के सड़क पर एकत्रित होने से जाम की स्थिति बनी रही।