फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The MLA shared his Mann Ki Baat with his old classmates

Kaithal News: विधायक ने पुराने सहपाठियों के साथ की मन की बात

Mon, 09 Jun 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The MLA shared his Mann Ki Baat with his old classmates
पूंडरी। पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा ने अपने लगभग तीन दशक पहले जिन सहपाठियों के साथ पढ़ाई की। रविवार को वे उनसे मिलने विनोद आर्य टयोंठा के निवास पर पहुंचे। जहां पर विधायक का स्वागत किया गया। विनोद आर्य ने बताया कि विधायक बनने के बाद भी सतपाल जांबा का व्यवहार मित्र स्नेह और पुरानी यादों से भरा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी ने स्कूल में बिताए उन सभी लम्हों को याद किया जो सबने एक साथ मिलकर बिताए। बातों बातों में विनोद आर्य ने अपने मित्र विधायक से गांव व आसपास के बच्चों की मानसिक उन्नति के लिए डिजिटल लाइब्रेरी एवं शारीरिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए योगशाला हाल की मांग भी रखी ।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जांबा ने अपनी सहमति प्रकट की। इस अवसर पर सहपाठी मित्र विनोद आर्य, अमित कौशिक, देवेंद गौड़, संजीव राणा, अनिल कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार सहित भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारी दिनेश कुमार, सुरेश कौशिक, कुशल व सुशील उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed