फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The miscreants looted 20 thousand from the petrol pump

बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 20 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted 20 thousand from the petrol pump
09-कलायत। सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल पंप पर घातक हथियारों के साथ लूट करते नकाबपोश। - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत में रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के पास स्थित सिटी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल, कुल्हाड़ी और गंडासी के बल पर दो सेल्समैनों से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद लुटेरे अनाज मंडी की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक परमजीत विर्क ने बताया कि नकाबपोश तीन युवक एक बजकर 52 मिनट पर पुलिस स्टेशन की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर पहुंचे। तीनों बदमाश तुरंत हथियारों के साथ पंप की मुख्य केबिन में दाखिल हुए और मौजूद सेल्समैन डिंपल व दीपक से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। जाते समय लुटेरों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

साथ ही चुपचाप सो जाने की नसीहत दी। बदमाशों के जाने पर सेल्समैनों ने पंप संचालक को घटना से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव सिंह और सीआईए सहित अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि नकाबपोशों बदमाशों द्वारा कलायत के साथ ही जींद के उझाना और खटकड़ में भी पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनाक्रम में शामिल आरोपियों को काबू करने के लिए कैथल की दो और जिला जींद की तीन सीआईए टीमें जुटी हैं। दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को काबू किया जाएगा। विदित हो कि नगर में तीन मई को शेखर रेडीमेड शोरूम पर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंधों का दावा किया जा रहा था, लेकिन एकबार फिर लूट की घटना ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है।

10-कलायत। पेट्रोल पंप संचालक और गणमान्य लोगों से बातचीत करते डीएसपी व एसएचओ

10-कलायत। पेट्रोल पंप संचालक और गणमान्य लोगों से बातचीत करते डीएसपी व एसएचओ- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed