{"_id":"6838b639bf8d5bcac70838be","slug":"the-miscreant-ran-away-with-jewelry-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-658337-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में जेवर लेकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में जेवर लेकर भागा बदमाश
Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वकील कॉलोनी चीका में एक बदमाश सोना व चांदी के जेवर लेकर भाग गया। आरोपी ने पहले मकान मालिक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह उसकी पत्नी को कहने लगा कि इसे होश में लाने के लिए सोने का पानी पिलाना होगा। जब पत्नी ने सोना देने से मना कर दिया तो आरोपी उसके गहने छीनकर भाग गया। इस संदर्भ में चीका थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चीका थाने में दी गई शिकायत में वकील कॉलोनी चीका निवासी देवी दयाल ने बताया कि 27 मई को शाम करीब साढ़े छह बजे एक अनजान व्यक्ति उनके घर पर आया। आरोपी ने आकर उसका नाम पूछा और कहा कि आप पेंटिंग का काम करते हैं। फिर उसने जवाब देते हुए आरोपी से चाय पीने के लिए कहा।जब वह चाय बनाने के लिए रसोई में गया तो वह अनजान व्यक्ति उसके साथ रसोई में आ गया और चाय में कुछ मिला दिया। उसके बाद उसने अपनी चाय स्टील के गिलास में डाल ली।
देवी दयाल ने कहा कि जब वे चाय पीने लगे तो उसकी पत्नी ने मकान बेचने की बात शुरू कर दी। उन्होंने आरोपी को मकान का रेट बता दिया। आरोपी ने अपने किसी जानकार को फोन किया। चाय पीने के बाद शिकायतकर्ता बेहोश हो गया और आरोपी उसकी पत्नी से बातें करने लगा।
विज्ञापन
उसने कहा कि इसको होश में लाने के लिए सोना लेकर आओ। सोने का पानी पिलाने से यह होश में आ जाएगा। उसकी पत्नी ने सोने की चीज देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी पत्नी के कानों से बाली निकालने की कोशिश की।
आरोपी व्यक्ति उनके ड्रेसिंग रूम में आ गया, जिसने टेबल की भी तलाशी ली। जैसे ही उसकी पत्नी ने अपनी सहेलियों को फोन किया तो आरोपी उनके घर से सोने व चांदी के जेवर चोरी करके ले गया। चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।