{"_id":"6924bc5852ee2aa56c034114","slug":"the-minor-was-sent-to-the-madhuban-juvenile-home-kaithal-news-c-18-1-knl1004-787680-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाबालिग को मधुबन के बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाबालिग को मधुबन के बाल सुधार गृह भेजा
Tue, 25 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। थाना पूंडरी क्षेत्र के गांव खनौदा में एक नाबालिग द्वारा 15 वर्षीय लड़के पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार गांव खनौदा निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि उनका बेटा शिवम 21 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच बाल कटवाने गया था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसकी मां को सूचना दी कि शिवम का किसी से झगड़ा हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची और घायल शिवम को पहले गांव के डॉक्टर के पास ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कैथल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च केंद्र भेजा गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे करनाल के अरविंद अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के पिता के अनुसार गांव के ही 14 वर्षीय नाबालिग ने उनके बेटे पर जान से मारने की नीयत से नुकीले औजार (बर्फ तोड़ने वाले सुए) से सिर में वार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग ने पेचकस से हमला
कर दिया था। पुलिस ने आरोपी
नाबालिग को पकड़कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद कर लिया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह, मधुबन भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।