फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The meter was faulty but the bill came for Rs 51,000.

Kaithal News: मीटर खराब फिर भी बिल आया 51 हजार का

Wed, 04 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The meter was faulty but the bill came for Rs 51,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिहोवा चौक स्थित बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें किठाना के नवीन ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका मीटर तीन साल से खराब होने के बावजूद निगम ने बिजली का बिल 51 हजार भेजा है। एसई सोमबीर भालोठिया ने उपभोक्ताओं की भी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

नवीन ने शिकायत में यह भी बताया कि वे नियमित रूप से हर महीने अपना बिजली बिल जमा करते रहे हैं। उनकी समस्या के समाधान के लिए बिल को एकमुश्त जमा करने के बजाय किस्तों में अदा करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि खुले दरबार में कुल चार शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से दो का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। एक शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, लेकिन अधिकारियों ने उसे शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हजार वोल्ट की तार हटाने की मांग

गांव सेरगढ़ निवासी कुलदीप ने शिकायत की कि उनके घर के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली तारों के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। पूर्व में भी विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस बार मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कर आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed