फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The message of unity resonated in the Unity March.

Kaithal News: यूनिटी मार्च में गूंजा एकता का संदेश

Sat, 22 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The message of unity resonated in the Unity March.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मानते हुए ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुहला में आयोजित यूनिटी मार्च देशभक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश देने में सफल रहा। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक

शामिल हुए।

मार्च की शुरुआत गुहला में वंदे मातरम् के साथ हुई, जहां सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इसके बाद प्रतिभागियों ने 132 के.वी. क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत अभियान को गति देने की पहल की। गुहला सिविल अस्पताल परिसर में पौधाारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया। बलबेहड़ा रोड पर आयोजित स्वदेशी अपनाओ शपथ समारोह में उपस्थित लोगों ने भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वदेशी आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मार्च का समापन चीका चौक में राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे मार्ग में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे और जनजागरूकता संदेशों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि यह मार्च केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, स्वदेशी भावना और समाज को एकजुट करने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मांगे राम जिंदल, संजीव मित्तल, जोगा सिंह, प्रवीण रसूलपुर, रामकुमार शर्मा, वेद कंबोज, गुरमीत सिंह, काला पहलवान, निर्भय औलख, राजेश ठाकुर, हरमेल सिंह, जगजीत रोखा, रघबीर सिंह, दलबीर पूनिया, सुक्खा मोमी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed