{"_id":"628004b94a733b32700be6d6","slug":"the-mercury-rising-the-whole-world-upset-kaithal-news-knl108209739","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ रहा पारा, परेशान जग सारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ रहा पारा, परेशान जग सारा
विज्ञापन
13-कैथल। पारा 44 डिग्री..............शनिवार भीषण गर्मी में साइकिल सवार बच्चों को सिर पर कपड़ा ढ़ककर पर घर लेज
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई गर्मी से लोग लगातार परेशान हैं। पारा चढ़ने से दोपहर में हालत खराब हो जाती है। पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी लोगों को प्रतीत होती है। ऐसे में शीतल पेय पदार्थों की खपत भी बढ़ी है। उधर, आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक के रिकॉर्ड इस बार गर्मी ने तोड़े हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी चार-पांच दिनों और तापमान और बढ़ेगा।
सुबह नौ बजते-बजते से सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों के कामकाज बाधित हो रहे हैं और तपन से हर कोई परेशान दिखाई देता है। शहर की ज्यादातर सड़कों पर दोपहर में आवागमन कम ही दिखाई देता है। सुबह और शाम ही लोग घरों से बाहर निकलना बेहतर मानते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री तथा न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार पांच दिन गर्मी का पारा और बढ़ सकता है और लू चलेंगी। आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी।
जायद और खरीफ फसलों पर असर
गर्मी का जायद और खरीफ फसलों पर असर पड़ेगा। किसान रामनिवास, संदीप, धूफा, सुरेंद्र व नवासा ने बताया कि इन दिनों कपास की बिजाई का सीजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी ज्यादा होने के कारण छोटे-छोटे पौधे सूख रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। इसी प्रकार जायद फसलों की मई-जून तक कटाई हो जाती है।
विज्ञापन
डॉक्टर की सलाह
कौल के डॉ. रामपाल ने बताया कि गर्मी तेज हो गई है। दोपहर के समय बिना काम के घर से बाहर न निकले। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। ठंडे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें।

14-कैथल। कुछ राहत मिल जाए...........स्कूल की छुट़टी के बाद ठंडी कुल्फियां चुसकर गला तर करते हुए बच्चे।- फोटो : Kaithal