फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mercury reached 44 degrees, hot winds made everyone miserable

Kaithal News: पारा 44 डिग्री पहुंचा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल

Mon, 27 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 44 degrees, hot winds made everyone miserable
कैथल। जिले में रविवार को पारा 44 डिग्री पहुंच गया। तेज धूप की तपिश और लू के चलते रविवार को जन जीवन बेहाल रहा। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। भीषण गर्मी के चलते लोगों को न दिन में सुकून मिल रहा है और न ही रात में चैन मिल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे से हवाओं में गर्माहट दिखने लगी थी। इसकी वजह से तपिश भी बढ़ गई। 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों ने बहाल कर दिया। दोपहर में लोग घर ही और बाहर दफ्तरों, दुकानों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। भीषण दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। बहुत ही जरूरी काम से जाने वाले लोगों को अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक कर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं गर्मी के बीच बिजली के अघोषित कट लगने के कारण लोग सो तक नहीं पा रहे हैं। कई कॉलोनियों में बिजली न होने के कारण लोग रात में कई बार छत पर आकर बैठते हैं। वहीं दिन में भी यही हालात बने हुए हैं। बत्ती गुल होने से लोग अंदर नहीं बैठ सकते और धूप व लू के कारण बाहर नहीं निकल सकते हैं। रविवार को भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। सुबह नौ बजे से प्रचंड गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे थे। रविवार को भीषण गर्मी के कारण करनाल रोड न्यू छोटू राम चौक के पास ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आगामी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। एक दो दिन में तापमान और बढ़ सकता है। इसलिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, अधिक धूप में बाहर न निकलें। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed