फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mercury crossed 42 degrees, and the heat wave began.

Kaithal News: पारा 42 डिग्री के पार, चलने लगी लू

Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 42 degrees, and the heat wave began.
करनाल कैथल रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान में उछाल के साथ ही लू का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जिससे रातों में भी राहत नहीं मिल रही।

भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने के अभी छह दिन शेष हैं। साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और असर दिखाएगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने हालात और कठिन बना दिए हैं। अचानक बढ़ी गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। खासकर मौसमी सब्जियों की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश के अनुसार 40 डिग्री से अधिक तापमान बेल वाली सब्जियों जैसे कद्दू, लौकी, तोरई, खीरा व ककड़ी के लिए नुकसानदेह है। तेज गर्मी के कारण पौधों के फूल समय से पहले झड़ सकते हैं, जिससे पैदावार घटने की आशंका है। साथ ही मिट्टी की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे बार-बार सिंचाई की जरूरत पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि तेज लू के कारण पत्तियां झुलसने लगी हैं, जिससे पौधों के विकास पर भी असर पड़ सकता है। यदि तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना है।

दूसरी ओर स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अमरिंद्र ने सलाह दी है कि अधिक से अधिक पानी, छाछ व नींबू पानी का सेवन करें। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल के बीच तापमान अपने चरम पर रहेगा। 27 को इस महीने का सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण महीने के अंत में बादलों और हल्की बारिश की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।


बरतें सावधानी : दोपहर के समय लू चलने की प्रबल संभावना है, इसलिए हाइड्रेटेड रहें और सीधी धूप से बचें।

तपती दोपहर के बीच सड़कों पर सन्नाटा

भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर में सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक कम नजर अा रहे हैं। दूसरी ओर लोग लू से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
आने वाले दिनों में ये हैं अनुमानित तापमान
25 अप्रैल
44
26

26 अप्रैल
45
27

27 अप्रैल
46
27

28 अप्रैल
43
24

29 अप्रैल
42
24

30 अप्रैल
41
23

करनाल कैथल रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद

करनाल कैथल रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed