{"_id":"694ee547d582f8a7f20031b0","slug":"the-meeting-was-inconclusive-sompati-will-continue-as-the-block-committee-vice-president-kaithal-news-c-18-1-knl1004-810588-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैठक बेनतीजा, सोमपति बनी रहेंगी ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैठक बेनतीजा, सोमपति बनी रहेंगी ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष
Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत ब्लॉक समिति की उपाध्यक्ष सोमपति के खिलाफ शुक्रवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदस्यों के अनुपस्थित रहने के कारण स्वतः निष्प्रभावी हो गया। एडीसी सुशील कुमार ने बताया कि बैठक निर्धारित थी, लेकिन किसी भी ब्लॉक समिति सदस्य के उपस्थित न होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण उपाध्यक्ष सोमा देवी ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन के पद पर बनी रहेंगी। बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हो पाई। इस घटनाक्रम से स्पष्ट हुआ कि ब्लॉक समिति के सदस्य वाइस चेयरपर्सन सोमपति के साथ मजबूती से खड़े हैं।
सोमपति ने कहा कि उन्हें सभी 22 ब्लॉक समिति सदस्यों का पूरा समर्थन प्राप्त है और सभी मिलकर कलायत ब्लॉक में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि परिवार में कभी-कभी रूठना-मनाना चलता रहता है, लेकिन क्षेत्र के विकास पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस पूरी घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि कलायत ब्लॉक समिति में स्थिरता बनी हुई है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।