{"_id":"699a146bf06727e404040c61","slug":"the-marriage-took-place-a-year-ago-causing-chaos-in-the-family-kaithal-news-c-18-1-knl1004-851033-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक साल पहले हुई थी शादी, परिवार में कोहरामो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक साल पहले हुई थी शादी, परिवार में कोहरामो
Sun, 22 Feb 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र, सेक्टर-24 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हुए भीषण अग्निकांड और केमिकल ड्रम ब्लास्ट कांड में इलाज के दौरान क्योड़क गांव के पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) रवि की शनिवार को मौत हो गई। वह मुजेसर थाने में तैनात थे। हादसे के छठे दिन शनिवार को उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी महज एक साल पहले शादी हुई थी। घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मुजेसर क्षेत्र स्थित शिव स्टील और कालका जी लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में एक के बाद एक कई तेज धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा था। इस हादसे में 35 से अधिक लोग झुलस गए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से घायल पीएसआई रवि का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
गांव में मातम ः शनिवार को जैसे ही रवि की मौत की सूचना गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नवविवाहिता पत्नी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां और पत्नी बार-बार बेसुध हो रही थीं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि रवि का पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांववासियों ने सरकार से रवि के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
एसआई की पत्नी है गर्भवती
ग्रामीण धीरेंद्र सिंह के अनुसार रवि कश्यप समाज से संबंध रखते थे और दो भाइयों में एक थे। उन्होंने कड़ी मेहनत से पुलिस विभाग में बतौर पीएसआई चयन हासिल किया था। रवि के नौकरी में चयन से परिवार को आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। करीब एक वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। परिजनों ने बड़े अरमानों से उनकी शादी की थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी गर्भवती है। ऐसे में परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।