फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The market is full of excitement, shopping for rakhis has begun

Kaithal News: बाजार में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी शुरू

Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The market is full of excitement, shopping for rakhis has begun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। रक्षाबंधन भाई और बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने का त्योहार है। रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा। वीरवार को बाजार में राखिया खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दी। जानकारी मिली कि इन्हें दूर भेजना है, नहीं ये समय पर मिल नहीं सकेंगी।

बाजार में राखी की दुकानें सज चुकी हैं। तरह-तरह की रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज चुकी हैं, जो हर उम्र की महिलाओं और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बहनों ने अपने दूर-दराज रहने वाले भाईयों को डाक और ऑनलाइन माध्यमों से राखियां भेजनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस बार भी रक्षाबंधन पर महंगाई का असर देखा जा रहा है, लेकिन बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ है। उनका मानना है कि भाई के प्रेम और रक्षा के लिए भेजी जाने वाली राखी का मूल्य धन से नहीं आँका जा सकता। यही कारण है कि बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार, बाजार में इस समय 10 से 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा चांदी की राखियां और नकदी देने का चलन भी बढ़ रहा है। पहले जहां साधारण रेशम की डोरी से बनी राखियां लोकप्रिय थीं, वहीं अब नग, स्टोन, मोती और रेशम से जड़ी फैंसी राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं।

इस बार पिछले साल की तुलना में राखियों के साथ अन्य सामानों के दामों में भी इजाफा हुआ है। दुकानदारों की मानंे तो इस बार राखी की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक उछाल आया है।


मुख्य बाजार के दुकानदार सुभाष रावल, ईश्वर, रमेश, नीरज, गोल्डी बंसल और वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले परांदा जैसी साधारण डोर को ही रक्षासूत्र माना जाता था, लेकिन अब बाजार में आधुनिक डिजाइनों वाली राखियों की भरमार है। फिर भी एक वर्ग ऐसा है जो परंपरागत राखियों की मांग करता है, हालांकि ऐसी राखियां अब कुछ ही दुकानों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed