{"_id":"6a021c47c6939adc2d0117b8","slug":"the-life-of-lord-parashurama-is-an-inspiration-for-courage-and-patience-dr-arvind-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149231-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम का जीवन साहस और धैर्य की प्रेरणा : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम का जीवन साहस और धैर्य की प्रेरणा : डॉ. अरविंद
Mon, 11 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
ई लाइब्रेरी व सोलर सिस्टम का उद्घाटन करते मंत्री।
चीका। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन प्रेरणा का स्रोत है, जिसमें साहस, दृढ़ता, युद्धक कौशल, शांति, धैर्य और ज्ञान जैसे गुण समाहित हैं।
सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने खरौदी रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही संत पंडित जानकी प्रसाद ई-लाइब्रेरी और सोलर सिस्टम का उद्घाटन भी किया।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, युद्ध कौशल, शांति, धैर्य और विवेक का अनुपम उदाहरण है। युवा पीढ़ी को न्याय और समानता स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, भगवान श्री परशुराम धर्मशाला समिति के प्रधान जयभगवान शर्मा, ब्राह्मण खाप प्रधान अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी पाई के चेयरमैन कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। संवाद