फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The lesson of culture-civilization will be taught to the youth

युवाओं को पढ़ाया जाएगा संस्कृति-सभ्यता का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The lesson of culture-civilization will be taught to the youth
15-कैथल। मूनलाइट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अतिथि नोड? - फोटो : Kaithal
कैथल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग जिले के युवाओं को संस्कृति एवं सभ्यता का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए विभाग ने बुधवार से मूनलाइट पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की है। 15 जुलाई तक चलने वाली इस कार्यशाला में 50 युवक व युवतियों को हरियाणवी समूह नृत्य, गायन व अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन पर युवाओं के बीच स्पर्धाएं करवाकर उनके शिक्षण का मूल्यांकन भी किया जाएगा। साथ ही विभाग की ओर से प्रशिक्षित हो चुके युवाओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल विभाग के राज्य नोडल अधिकारी अनिल कौशिक ने कहा कि भारत की सभ्यता एवं संस्कृति ने हमारे देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने देश व राज्य की संस्कृति का जानें और इसका प्रचार करें।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्र स्तर के प्रशिक्षक युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। इनमें सुशील कुमार व लव शर्मा शामिल रहेंगे। स्कूल के संस्थापक पाला राम सैनी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर आगे बढ़ें और अपना भविष्य तलाश करें। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था स्कूल करेगा। इस अवसर पर हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रशांत राय, कुश्ती प्रशिक्षक विजय चौहान, प्राचार्या पूजा सैनी, दिव्या, स्वाति, मंजू, कोमल व नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य से शुरुआत
प्रथम दिन कार्यशाला की पहली प्रस्तुति हरियाणवी नृत्य की रही। एकल हरियाणवी नृत्य युवती ऋचा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रियांशी ने पंजाब लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। दोनों के नृत्य की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।

17-कैथल। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए।

17-कैथल। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed