{"_id":"628e8a135b0dc96c6f630b4c","slug":"the-leader-cried-in-front-of-the-mp-kaithal-news-knl1094004127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के सामने नेता ने रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के सामने नेता ने रोया दुखड़ा
विज्ञापन
कैथल। जैसे-जैसे नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव निकट आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की मान-मन्नोव्वल शुरू हो गई है। तीन दिन पहले सांसद नायब सैनी का सुबह के समय का दौरा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें नगर परिषद से जुड़े भाजपा के एक नेता ने सांसद नायब सैनी के सामने खुलकर अपना दुखड़ा रोया है। लंबे समय से घर बैठकर इस अवसर का इंतजार कर रहे इस नेता ने जिला भाजपा संगठन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिले के पदाधिकारी उनकी कोई बात नहीं सुनते।
जानकारी के अनुसार, सांसद नायब सैनी तीन दिन पूर्व कैथल में थे। उनका पहले तो पार्क में सुबह की सैर के दौरान लोगों से मिलने का कार्यक्रम था लेकिन बारिश के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने शहर से चेयरपर्सन पद के चार उम्मीदवारों को बुलाकर बातचीत की। बातचीत के दौरान तय हुआ कि नाराज चल रहे एक भाजपा नेता के घर जाकर उनकी सुनी जाए। इसके बाद सांसद सहित तीन संभावित उम्मीदवार, दो-तीन भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता नाराज नेता के घर पहुंचे। जहां चाय पर उनसे दुआ सलाम के बाद असली मुद्दे पर बातचीत पहुंच गई।
इस दौरान नाराज नेता ने अपना दुखड़ा सुनाना शुरू किया तो सांसद भी हैरान रह गए। सांसद को इस नेता ने कहा कि जिला भाजपा के नेता उनकी कोई बात नहीं सुनते। यहां तक उनके वार्ड में उनकी इच्छा से डिपो तक नहीं मिलता। इसके अलावा कई बाद सांसद महोदय ने भी उनकी बात नहीं सुनीं। जब सांसद ने इस नेता को कहा कि आपने पहले कभी शिकायत क्यों नहीं की?
विज्ञापन
इस पर नेता ने कहा कि वे संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। जिला संगठन यदि चाहता है कि वे घर बैठें तो वे सम्मान के साथ घर बैठे हैं। उन्हें पन्ना प्रमुख तक नहीं बनाया गया है। संगठन में उन लोगों को पद नवाजे जा रहे हैं, जो पिछली बार चेयरमैन पद के चुनाव के समय कांग्रेस नेता के साथ बैठकर वोट डालने पहुंचे थे। जबकि जिन पार्षदों ने संगठन का साथ दिया, उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सांसद को जब ये बातें पता चलीं तो वे हैरान दिखे। उन्होंने इस नेता को कहा कि आप संगठन में काम करें। नाराजगी दूर की जाएगी।