फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The issue of millers not getting a place for rice arose in the meeting of the District Milling Committee

जिला मिलिंग कमेटी की बैठक में उठा मिलर्स को चावल के लिए जगह न मिलने का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of millers not getting a place for rice arose in the meeting of the District Milling Committee
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में जिला मिलिंग कमेटी की बैठक में एफसीआई की ओर से मिलर्स को दिए गए धान में से निकले चावल को लगाने के लिए गोदामों में जगह न दिए जाने का मुद्दा उठा। डीसी प्रदीप दहिया ने इस मामले में एफसीआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलर्स को चावल लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने डीसी को अवगत करवाया कि खरीफ सीजन 2020-21 में भारतीय खाद्य निगम द्वारा भुगतान कार्यालय कैथल से हटाकर कुरुक्षेत्र बना दिया है, जिस कारण जिला कैथल की सभी खरीद एजेंसियों को सीएमआर यानि अनाज के प्रेषण दस्तावेज व उसकी अदायगी के लिए प्रतिदिन क्षेत्रीय प्रबंधन कार्यालय कुरुक्षेत्र जाना पड़ता है। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम ने मौके पर आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए एक या दो दिन में कर्मचारी नियुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएमआर से संबंधित लंबित पड़ी राशि को 15 जनवरी 2022 तक रिलीज करने का भी आश्वासन दिया। डीएफएससी ने यह भी जानकारी दी कि चीका राइस मिलर्स के पास सीएमआर का चावल लगाने के लिए भारतीय खाद्य पूर्ति द्वारा जगह उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। डीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे जल्द जगह उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस संबंध में जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन मित्तल ने कहा कि कैथल के मिलर्स के लिए भी गोदामों में जगह हासिल करना मुश्किल हो गया है। धान से जो चावल निकाला गया है, उसे समय पर एफसीआई में जमा नहीं करवाया गया तो मिलर्स पर जुर्माना किया जाता है। यदि मिलर्स को जगह ही नहीं मिलेगी तो वे चावल कैसे जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिंग कमेटी की बैठक में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम कुरुक्षेत्र, हैफेड के जिला प्रबंधक, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed