{"_id":"688d2e6cbb755f304e0c1335","slug":"the-importance-of-quantum-technology-explained-kaithal-news-c-245-1-kht1003-135652-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्वांटम तकनीक के महत्व को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्वांटम तकनीक के महत्व को समझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था क्वांटम तकनीक और चुनौतियां, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रयोग और नवाचार की प्रेरणा दी और क्वांटम तकनीक के महत्व को सरल भाषा में समझाया।
सेमिनार में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने क्वांटम तकनीक की उपयोगिता, संभावनाएं और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक राकेश कुमार, मंगल सिंह और इंदु रानी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु छात्रों का चयन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने सेमिनार को संबोधित करते हुए क्वांटम तकनीक के वर्तमान और भविष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक चिकित्सा, संचार, और कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी छात्रों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का धन्यवाद प्रकट किया।