फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The importance of conservation of plants

Kaithal News: पौधों के संरक्षण का महत्व बताया

Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The importance of conservation of plants
01 सीवन। डीएवी स्कूल में पौधरोपण करती प्रधानाचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। डीएवी स्कूल में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह का वीरवार को सातवें दिन वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में लगभग 250 पौधों का वितरण किया गया। पौधों के वितरण के बाद विद्यार्थियों को पौधे लगाने के सही तरीके, उनकी देखभाल एवं संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान सरकार की ओर से संचालित एक पौधा मां के नाम अभियान से बच्चों को जोड़ा गया व इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने कहा कि पेड़ लगाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। यदि हम अपने जीवन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो हमें पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, क्योंकि इन्हीं से हमें प्राणवायु मिलती है।
विज्ञापन


डॉ. मेहता ने कहा कि पेड़ लगाने का कार्य केवल किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार का नहीं, बल्कि सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल कम से कम तीन वर्षों तक अवश्य करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed