फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The husband said, Pooja was one and a half month pregnant

Kaithal News: पति ने कहा, डेढ़ माह की गर्भवती थी पूजा

Tue, 03 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The husband said, Pooja was one and a half month pregnant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। पूंडरी खंड के बाकल गांव में मां संग दो बेटियों के आत्महत्या के मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। अब मृतक गुड्डी की छोटी बेटी पूजा के पति ने गर्भवती होने का खुलासा किया है। पति अनिल ने जानकारी दी है कि उसकी पत्नी डेढ़ माह की गर्भवती थी।

अनिल का आरोप है कि जितेंद्र ने उसकी पत्नी ही नहीं, बल्कि उसकी कोख में पल रहे उसके भविष्य को भी खराब कर दिया है।

उसने जल्द से जल्द आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी की मांग की।

पति अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा की आंगनबाड़ी केंद्र से दवाइयां भी चल रही थीं और उसके पास महज 10 से 12 दिन की ही दवाएं बची थीं। 29 मई को पूजा ने फोन पर उसे कहा था कि वह जल्द ही वापस आ जाएगी परंतु फिर भी वह उसे लेने के लिए बाकल गांव जाने वाला था। अनिल ने कहा कि उनकी आत्महत्या की घटना से एक दिन पहले उसने पत्नी पूजा और अपनी सास गुड्डी से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


पूजा के पति अनिल कुमार ने आगे कहा कि इस घटना के लिए पूजा की बड़ी बहन निशा का पति जितेंद्र उर्फ काला जिम्मेदार है। वह विदेश में बैठा हुआ है। अनिल ने कहा कि सरकार से अपील है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कैथल लाया जाए। जितनी भी कड़ी सजा दी जा सकती है, वह दी जाए। एक आरोपी के कारण ही तीन परिवारों को खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसरा जांच के लिए करनाल भेजा गया सैंपल

महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए तीनों के सैंपल भेजे गए थे। करनाल की कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में स्थित केमिकल जांच लैब से इसकी रिपोर्ट करीब एक महीने के बाद आएगी। सूत्रों के अनुसार यह जांच केमिकल की जानकारी प्राप्त करने के लिए की जा रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।



आरोपी जितेंद्र का लुक आउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पत्राचार की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी विसरा की रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह सभी रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों से पूछताछ की जाएगी। -राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed