कैथल: युवती पर फब्तियां कसने से रोका तो होटल मैनेजर और दो अन्य लोगों के साथ की मारपीट
एक युवक ने होटल में आई युवती पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया जब सुखविंद्र सिंह रोका तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले में एक होटल में खाना खाने आए युवकों ने युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। जब इन युवकों को रोका तो युवकों ने होटल मैनेजर व दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : 9 दिन में दूसरी बार पटरी से उतरा पहिया: रेलवे लाइन नंबर 8 से उतरा पार्सल ट्रेन का पांचवां कोच, दो ट्रेन प्रभावित
गांव कवारतन निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह शहर के होटल फेस्टिवल में काम करता है। 17 नवंबर को अपना कार्य कर रहा था। उसके साथ गांव फरल निवासी मैनेजर सुनील कुमार भी कार्य कर रहा था। यहां चार-पांच लड़के होटल में खाना-खाने के लिए आए। इनमें से एक युवक ने होटल में आई युवती पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया जब उसने रोका तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में बेकाबू डेंगू: सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट
मैनेजर सुनील ने बीच-बचाव किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। इसके बाद वह नीचे आ गया। होटल से नीचे आने के बाद भी मैनेजर व उसके साथ इन युवकों ने मारपीट की। वहीं मैनेजर सुनील पर किसी हथियार से हमला किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।