फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second derailment in 9 days, fifth coach of parcel train landed from railway line number 8

9 दिन में दूसरी बार पटरी से उतरा पहिया: रेलवे लाइन नंबर 8 से उतरा पार्सल ट्रेन का पांचवां कोच, दो ट्रेन प्रभावित

Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
सार

ट्रेन के कोच का पहिया पटरी से उतरने के कारण रेलवे ट्रैक एक घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान स्वर्ण शताब्दी और हीराकुंड एक्सप्रेस बीच में रुकी रही।

विज्ञापन
Second derailment in 9 days, fifth coach of parcel train landed from railway line number 8
पटरी से उतरे पहिए को हाईड्रोलिक जैक की मदद से वापस ट्रैक पर चढ़ाते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

9 दिन के अंतराल में ही हरियाणा के अंबाला छावनी रेलवे यार्ड में दूसरी बार डिरेलमेंट (ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा) हुई है।। यह हादसा दिल्ली-अंबाला सेक्शन की रेलवे लाइन नंबर 8 पर हुआ। बीच रास्ते हुई डिरेलमेंट के कारण दिल्ली की तरफ से आने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एडीआरएम ऑपरेशन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुर्घटना सहायता ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


हादसा रविवार लगभग शाम 5.50 बजे उस समय हुआ, जब खाली पार्सल ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। इस दौरान पार्सल ट्रेन के पांचवें कोच का पिछला पहिया पटरी से उतर गया। शाम 6 बजे मामले की सूचना दुर्घटना सहायता ट्रेन के स्टाफ को मिली।
विज्ञापन


टीम 6.30 बजे मौके पर पहुंच गई। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 7.20 बजे पार्सल ट्रेन के पहिये को वापस रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। इसके बाद पार्सल ट्रेन को घटनास्थल से ही दो अलग हिस्सों में विपरीत दिशा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 1 घंटे तक घटनास्थल की जांच की गई और रात 8.20 बजे रेलवे ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्सल ट्रेन डिरेलमेंट की वजह से प्लेटफार्म 6 और 7 पर आने वाली दो ट्रेन प्रभावित हुई। इसमें नई दिल्ली की तरफ से अमृतसर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी को लगभग डेढ़ घंटे तक बीच रास्ते रोका गया। वहीं ट्रेन नंबर 08503 हीराकुंड एक्सप्रेस को भी ढाई घंटे तक बीच रास्ते रोककर गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा में बेकाबू डेंगू: सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट


12 नवंबर को भी हुई थी डिरेलमेंट
इससे पहले भी 12 नवंबर को छावनी रेलवे यार्ड में डिरेलमेंट हुई थी। घटना अंबाला-कालका डाउन यार्ड की सिक लाइन नंबर 21, प्वाइंट नंबर 82 के पास शटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि इस घटना में न तो ट्रेन संचालन बाधित हुआ था और न ही किसी प्रकार का कोई नुकसान हुआ था। प्राथमिक जांच के बाद मानवीय चूक के तहत एक रेलवे कर्मचारी को चार्जशीट किया गया था।
कमेटी करेगी जांच

मामला मानवीय चूक का है या नहीं, इसकी जांच रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्य कमेटी करेगी। खाली पार्सल ट्रेन दिल्ली की तरफ से आ रही थी। इसमें ट्रेन के पांचवें कोच का पिछला पहिया पटरी से उतर गया था। जांच के बाद ट्रैक ट्रेनों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया। - आरके गुप्ता, एडीआरएम ऑपरेशन, अंबाला मंडल।

हादसा स्थल का निरीक्षण करते एडीआरएम व अन्य।

हादसा स्थल का निरीक्षण करते एडीआरएम व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed