फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat continues to wreak havoc, patients are not even able to get coolers

Kaithal News: गर्मी का कहर जारी, मरीजों को कूलर तक नसीब नहीं

Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The heat continues to wreak havoc, patients are not even able to get coolers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बावजूद इसके जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को कूलर तक नसीब नहीं है। ऐसे में मरीज के साथ तीमारदार गर्मी से जूझ रहे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लू और अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


गर्मी की वजह से बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बाहर की तुलना में ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्मियों के मद्देनजर पर्याप्त तैयारियां नहीं की गई हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए एसी तो छोड़िए, कूलर भी नसीब नहीं हो रहे। अस्पताल के कूलर खराब हैं और इतनी गर्मी के बावजूद सही ढंग से काम नहीं कर रहे, जिसके कारण मरीजों को बढ़ते तापमान के बीच असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में अपना इलाज करवा रही रीना ने बताया कि कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसी गर्मी में अस्पताल में मरीजों के लिए एसी या कम से कम कूलर की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन यहां कूलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे। मैं दो दिन अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन इस दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए कोई कूलर नहीं मिला।


जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि अस्पताल में सभी वार्डों में कूलर की व्यवस्था की गई है। यदि इसके बावजूद कोई समस्या है तो उसका समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed