फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The goods kept in front of the shops were confiscated

Kaithal News: दुकानों के सामने रखा सामान किया जब्त

Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The goods kept in front of the shops were confiscated
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में सड़क और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका ने शुक्रवार को सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की ओर से पहले ही बाजार क्षेत्र में पीली रेखा खींचकर दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि वे इस रेखा से बाहर कोई सामान न रखें, अन्यथा इसे अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाते हुए पीली रेखा से बाहर रखे गए दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई मुख्य बाजार सहित अन्य व्यस्त मार्गों पर की गई, जहां दुकानदारों ने पहले से तय नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर सामान फैला रखा था।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया इस विषय में पहले ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे पीली रेखा के बाहर सामान न रखें। इसके बावजूद कुछ दुकानदार लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिसके कारण हमें यह कार्रवाई करनी पड़ी। अभी यह केवल चेतावनी स्वरूप की गई कार्रवाई है। यदि दुकानदार भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ चालान काटने का काम भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि राहगीरों को भी चलने में कठिनाई होती है। नगर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण मुक्त बाजार अत्यंत आवश्यक है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे नगर की बेहतरी के लिए जरूरी कदम बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। वाहन फंसने से मुसीबत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed