फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The glory of the Guru was explained by presenting Shabd Kirtan

Kaithal News: शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर बताई गुरु की महिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The glory of the Guru was explained by presenting Shabd Kirtan
कैथल। सेक्टर 20 स्थित भाई कन्हैया धाम में रविवार को स्थापना दिवस पर एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती को समर्पित रहा, जिसमें शहर और दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा-भाव से दरबार में शीश नवाया। दरबार में विभिन्न प्रसिद्ध रागी जत्थों ने अपनी मधुर वाणी से गुरबाणी और शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। इस पावन आयोजन में भाई हरजीत सिंह हरमन, शाहबाद मारकंडा वाले, महंत महेंद्र सिंह, सेवा पंथी महापुरुष, दिल्ली वाले, बीबी मनप्रीत कौर, हजूरी रागी, भाई अर्जन सिंह परवाना, पोंटा साहिब वाले, भाई गौरव सिंह भयाना आदि कीर्तनकारों ने संगत को निहाल किया। शबद जग्गा और बाणी जग्गा के कीर्तन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


भाई कन्हैया धाम के संत आशीष शास्त्री ने बताया कि हर साल यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भाई कन्हैया जी की सेवा और नि:स्वार्थ प्रेम की शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कीर्तन दरबार दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर गुरबाणी का रसपान किया।
विज्ञापन


दरबार के समापन के बाद भाई कन्हैया धाम सेवापंथी की ओर से गुरु के अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। इसमें चावल, कढ़ी, पूरी और खीर का प्रसाद श्रद्धा से ग्रहण किया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा साहब सिंह की ओर से चाय और बिस्कुट का प्रसाद भी बांटा गया। सेवादारों ने खूब सेवा की। सभी ने संतों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और प्रेम, सेवा और भक्ति की राह पर चलने का संकल्प लिया। भाई कन्हैया धाम का यह भव्य आयोजन पूरे क्षेत्र में अध्यात्म और सामूहिक भक्ति का एक अद्भुत उदाहरण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed