फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The glory of Lord Shiva was praised through hymns

Kaithal News: भजनों से किया भगवान शिव की महिमा का गुणगान

Tue, 18 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The glory of Lord Shiva was praised through hymns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अर्जुन नगर स्थित बर्फानी सेवा मंडल की धर्मशाला में बर्फानी सेवा मंडल कैथल ने सोमवार को मंडल का 31वां सालाना समारोह आयोजित कियाा। कार्यक्रम में गायकों ने भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। समारोह में पूरे भारत से पहुंचे बर्फानी सेवा मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू एवं सभी सदस्यों ने परिवार सहित पूजा-अर्चना के साथ ज्योति प्रज्वलित कर की। कलाकारों के भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जमकर झूमे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैथल शाखा के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, उपप्रधान राजकुमार वर्मा, सुंदर लाल वर्मा, राजीव सिंगला, रवि प्रकाश गुप्ता और घनश्याम दास मित्तल ने आए हुए सभी अतिथियों, मंडल की शाखाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों और शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राजस्थान सहित विभिन्न जिलों से आए संस्था की ब्रांचों के पदाधिकारियों को बाबा भोलेनाथ का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मंडल के सचिव सत्यनारायण गोयल ने कहा कि बर्फानी सेवा मंडल हर साल इस तरह के धार्मिक आयोजन करता है, जिससे समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बनी रहे। मंडल प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल की दिल्ली, देहरादून, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए 31वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।


समारोह में मंच संचालन मंडल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में संस्था के चुडि़या राम, अनिल मित्तल, रामचंद्र जडौला (ढांड शाखा प्रधान), पवन सिंगला, प्रयाग राज, साधू राम, रमेश मित्तल, राज सैनी, रितेश शर्मा, सुभाष चंद जैन, सोमप्रकाश फौजी सैनी, मोहन राणा बात्ता, मलखान जडौला, पवन गर्ग, नसीब गुप्ता, राकेश मित्तल, जेपी राणा, महाबीर शर्मा, राजन दूधवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed