{"_id":"68b4ea3ad5dfd538aa00296d","slug":"the-glory-of-ganapati-was-praised-with-hymns-kaithal-news-c-245-1-kht1003-137102-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भजनों से किया गणपति की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भजनों से किया गणपति की महिमा का गुणगान
Mon, 01 Sep 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
सीवन। नगर के शांति मोहल्ला सेवा समिति की ओर से चल रहे श्री गणेश उत्सव में श्री हनुमान चालीसा संकीर्तन मंडल की ओर से शनिवार रात को कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने गणपति की महिमा का गुणगान किया।
संकीर्तन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता गौरव वधवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रद्धालु गायक मोहित गोयल के भजन गजानन जी तुम्हें आना पड़ेगा जैसे भजनों पर जमकर झूमे
समिति के उप प्रधान मीनित मुटरेजा व सदस्य राहुल कक्कड़ ने बताया कि इस वर्ष भी शांति मोहल्ला सेवा समिति की ओर से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मां काली की सुंदर झांकी भी निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि गणेश उत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
विज्ञापन
ऐसे आयोजन हमें हमारी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। श्री गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं और उनका आशीर्वाद लेने से जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं। हम सभी को ऐसे उत्सवों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना प्रबल हो सके। इस मौके पर महंत तीन माई , समाजसेवी कमलदीप सैनी, रमेश, प्रथम, देव, आशा, उषा, काजल, अंजू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद