फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Gita provides profound knowledge to the living being, and it provides a cure for every ailment of the body and mind.

Kaithal News: गीता देती जीव को गूढ़ ज्ञान आधार, तन-मन के हर रोग का इसमें उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The Gita provides profound knowledge to the living being, and it provides a cure for every ailment of the body and mind.
- अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जिला इकाई की ओर से किया गया काव्य-गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई कैथल की ओर से हनुमान वाटिका में विचार एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आरंभ सुरेश कुमार कल्याण के मां सरस्वती को समर्पित दोहों से हुआ। उन्होंने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, गीता देती जीव को गूढ़ ज्ञान आधार, तन-मन के हर रोग का इसमें है उपचार। हास्य की छटा बिखेरते हुए अनिल गर्ग धनौरी ने कहा, बेड़ा गर्क हो ससुरे तेरा, नास करै तेरा भोला शंकर। कह कै नै तन्नै कार मारुति दे दिया मेरे तै यू डम्पर।
दिलबाग अकेला ने कहा, बदले ना मनवा रे, भजण म्हं होली देर बतेरी। राजेश भारती ने कहा, हाथ में टूटा खिलौना रह गया, दिल नहीं अब दिल का मलबा रह गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद को डाॅ. तेजिंद्र ने ये शब्द दिये, बोले- कृष्ण,सुनो हे अर्जुन संशय मन के हटाओ। आगे बढ़ो तुम, युद्ध करो तुम, अपना गांडीव उठाओ। स्वर्ग की कामना से इन्कार करते हुए गोष्ठी-अध्यक्ष असीम राना ने कहा, स्वर्ग की कामना करूं मैं किस लिए स्वर्ग की अप्सरा मेरे गीतों में है।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जींद के आजीवन सदस्य, साहित्य शिखा नरवाना के पूर्व सचिव,गीतकार एवं संगीतज्ञ असीम राना ने की। संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई कैथल के अध्यक्ष डाॅ. तेजिंद्र ने किया। सोशल मीडिया की सामग्री भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं पर प्रहार करती है। शासन को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सामग्री का नियामन करना चाहिये। दर्शकों को भी सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सामग्री का बहिष्कार करना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तों की गरिमा बचाने का आह्वान
गोष्ठी के अध्यक्ष असीम राना ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर परोसी जा रही नकारात्मक सामग्री को लेकर अपने पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति के समक्ष चिंता जताई थी और उनसे सरकार का मार्ग-दर्शन करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर परोसी जा रही सामग्री में रिश्तों की गरिमा का हनन किया जा रहा है। रिश्तों की गरिमा बचेगी तो रिश्ते बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed