फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Gita inspires us to make the right decisions in life: Nidhi

गीता जीवन में सही निर्णय लेने की देती है प्रेरणा : निधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Gita inspires us to make the right decisions in life: Nidhi
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ संस्था की पदाधिकारी। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। सामाजिक संस्था एक किरण उम्मीद की ओर से बाल चेतना व व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 45 बच्चों ने भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष निधि मोहन ने बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गीता जीवन में सही निर्णय लेने, सकारात्मक सोच अपनाने और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। साथ ही अध्यक्ष निधि ने बच्चों को समय प्रबंधन का महत्व समझाते हुए कहा कि समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। डॉ. मनीषा मंगल ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में सरल भाषा में जानकारी दी और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अनुचित परिस्थिति में निडर होकर अपने अभिभावकों व शिक्षकों से बात करने के लिए प्रेरित किया। वंदना मित्तल ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया और योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्र रहता है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शिविर में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। हर घर गीता, घर-घर गीता अभियान के माध्यम से बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर बबीता सिंगला, रीना देवी, पूनम, बलवंत गोलन व राजेश विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था अध्यक्ष ने भविष्य में भी समाजहित और बाल विकास से जुड़े ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ संस्था की पदाधिकारी। विज्ञप्ति

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ संस्था की पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed