{"_id":"680fdc0fa2701dc1110f6ac4","slug":"the-fountains-are-not-working-the-grass-has-dried-up-and-the-bushes-are-visible-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634661-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फव्वारे खराब, सूख गई घास, दिखती हैं झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फव्वारे खराब, सूख गई घास, दिखती हैं झाड़ियां
Tue, 29 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। देश के उप प्रधानमंत्री रहे देवीलाल के नाम पर वार्ड नंबर चार में बनाया गया पार्क देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रहा है। लाइटें टूट गई है, शौचालय बंद पड़े है, फव्वारे खराब हो गए है, घास सूख गई है व पार्क में गंदगी और पीने के पानी की कमी के कारण सैर करने वाले लोगों में नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।
पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि पार्क की साफ-सफाई नहीं हो रही है और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पार्क के अंदर खड़ी कांग्रेसी घास व गंदगी के ढेर पार्क की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। बदहाली का यह आलम है कि पार्क के कई स्थानों पर खरपतवार व गंदगी के ढेर लगे हुए है जो नगरपालिका के दावों की पोल खोल रहे हैं।
सिनेमा रोड स्थित वार्ड नंबर चार में इनेलो शासनकाल में ताऊ देवीलाल आस्तित्व में आया था। पार्क के सुंदरीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके इसे भव्य व आकर्षक रूप दिया गया था। शुरुआती दिनों में पार्क अपनी सुंदरता के लिए बेहद ही पसंद किया जाता था। पार्क में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सुंदर पौधे व पार्क के लॉन में लुभावनी घास लगाई गई थी परंतु समय के साथ-साथ यह पार्क नगरपालिका के अधिकारियों की अनदेखी के चलते अपनी सुंदरता खोता चला गया।
विज्ञापन
कार्यालय पर लगाएंगे ताला : भान सिंह
भान सिंह सीड़ा, यशपाल गर्ग, महेन्द्रपाल मित्तल, दर्शन सिंह, बहादर सिंह, चंद्रभान बाल्मीकि, पाला राम, बालक राम, केशा राम, ईश्वर प्रजापत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन व नगरपालिका ने शुक्रवार तक पार्क में साफ-सफाई व पीने की पानी की व्यवस्था नही करवाई तो सभी बुजुर्ग व शहर वासी इकठ्ठे हो कर नगरपालिका कार्यालय पर ताला लगाएंगे।
पार्क की साफ-सफाई, मेंटेनेंस के लिए जिला पालिका आयुक्त को पत्र लिखा गया है जैसे ही ऊपर से आदेश आएंगे पार्क की मेंटेनेंस व साफ सफाई करवाई जाएगी। पीने के पानी के लिए बैंक वालों से वाटर कूलर चल रही है जल्द ही वाटर कूलर का प्रबंध हो जाएगा। -जितेंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका चीका।