फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The first step of satsang is service, second is love: Kanwar Maharaj

सत्संग की पहली सीढ़ी सेवा, दूसरी प्रेम : कंवर महाराज

Mon, 08 Apr 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The first step of satsang is service, second is love: Kanwar Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सत्संग की पहली सीढ़ी सेवा है तो दूसरी सीढ़ी प्रेम है। पहली दो सीढियां चढ़ने वाला ही सतगुरु के भाने हुक्म और मौज को समझ पाता है। जिस प्रेमी को सत्संग से प्रेम होता है वो सत्संग लाभ के लिए सारी दुख तकलीफों को भूल जाता है। सत्संग का पूर्ण लाभ और आनंद भी प्रत्यक्ष दर्शन से ही होता है। यह सत्संग वचन परम संत सतगुरु कंवर महाराज ने कैथल के राधा स्वामी आश्रम में साध संगत को फरमाए। हुजूर कंवर ने फरमाया कि जो जीव अपने चोले की सार्थकता को समझ जाता है वही सत्संग की रमज को समझ पाता है। सत्संग को समझने के लिए हमें अपना सामाजिक जीवन सुधारना होगा।

आज हमारा सामाजिक दर्शन ही बिगड़ा हुआ है। न बच्चे मां बाप की परवाह करते हैं न मां बाप बच्चों की नैतिक परवरिश करते हैं। आज युवा नशे की जकड़ में हैं। काम, क्रोध का बोलबाला है। ऐसे में भक्ति में हमारा मन कैसे लगेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि पहले हम मानसिक शांति को बनाए ताकि हमारा जगत और अगत सही बने। गुरु महाराज ने कहा कि नाम न तो खंड ब्रह्माण्ड को तार दिया फिर हम क्यों नहीं तिरेंगे। कारण केवल एक है कि हमने नाम की न महता को समझा न इसके मर्म को जाना। नाम संतोष शांति परोपकार का बीज बोता है। अगर नाम लेकर भी आपकी भटकन नहीं मिटी तो समझो कि आप स्वयं के साथ ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन


संत सतगुरु से नाम लेकर भी यदि आपके भरम नहीं मिटे तो मान लेना कि आपकी शरणागति में ही दोष है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की बानी तो जीव के लिए हर लिहाज से कल्याणकारी है। अगर नाम लेकर नाम की कमाई ही नहीं करोगे तो लाभ कैसे पाओगे। दुनियादारी और संतमत एक-दूसरे के विपरीत है। दुनियादारी में तो जितने आपके ओहदे बढ़ेंगे उतना ही आपका कद बढ़ेगा, लेकिन संतों की शरणाई में जितना आप नीचे रहोगे उतना आपका कद बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed